Jaunpur News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कराने के प्रयास के आरोप में बरसठी पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। राजस्व विभाग की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जयरामपुर गांव स्थित नवीन परती के रूप में दर्ज सरकारी भूमि पर पूर्व में चार डिसमिल आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था। आरोप है कि पट्टे की भूमि से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया गया और बार-बार मना करने के बावजूद अतिक्रमित भूमि पर निर्माण का प्रयास किया जा रहा था। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद कुमार की तहरीर पर जयरामपुर निवासी ज्ञानप्रकाश, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, मदनेश तथा कांती देवी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 2 एवं 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि राजस्व विभाग की तहरीर पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!