Jaunpur : ​समाचार पत्र 'उम्मीद ऑफ पब्लिक' ने पूर्ण किया छ: बसन्त

अल्प समय में ही लोगों के दिलों पर राज करने लगा समाचार पत्र: मुन्नी देवी
जौनपुर। यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि एवं शीराज-ए-हिन्द की सरजमीं जौनपुर से प्रकाशित और भारत सरकार से मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र 'उम्मीद ऑफ पब्लिक' ने 6 बसंत पूर्ण करके 7वें में प्रवेश कर लिया। इसी को लेकर नगर के शेषपुर स्थित कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया गया जहां उपस्थित तमाम हस्तियों ने समाचार पत्र के सम्पादक शुभांशू जायसवाल को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि समाजसेविका मुन्नी देवी ने कहा कि हर आम व खास की उम्मीद पर सदैव खरा उतरने वाले 'उम्मीद ऑफ पब्लिक' ने अपना 6 बसन्त पार कर लिया है। बीते 6 वर्षों के पत्रकारिता मिशन में जहां हर दबे, कुचले, कमजोर, लाचार, निरीह, गरीब के लिये 'उम्मीद ऑफ पब्लिक' ने आवाज उठायी है, वहीं इसी सकारात्मक आवाज से आहत लोगों का सामना भी करना पड़ा है। समाचार पत्र 'उम्मीद ऑफ पब्लिक' बहुत कम समय में ही लोगों की दिलो-दिमाग में छा गया है। निश्चित रूप से ही आने वाले दिनों में जौनपुर जैसे छोटे शहर से निकलकर यह समाचार पत्र देश के विभिन्न जनपदों में अपनी पहचान बना लेगा।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ दीपक चिटकारिया, दैनिक जागरण के अखिलेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, शिक्षाविद्/साहित्यकार/सम्पादक डा. ब्रजेश यदुवंशी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना, तेजस टूडे के ब्यूरो चीफ अजय पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बीते 6 वर्ष के खट्टे-मीठे एहसास एवं झंझावतों को झेलते हुये 'उम्मीद ऑफ पब्लिक' की वर्तमान में फैली ख्याति के लिये पत्र परिवार के अलावा समाज के वह तमाम लोगों का श्रेय है जो 'उम्मीद ऑफ पब्लिक' के लिये सकारात्मक सोच रखते हैं।
वहीं तेजस टूडे के समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में यह समाचार पत्र जौनपुर ही ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश से होकर दूसरे प्रान्तों में एक ऐसी लकीर खींच देगा जिसके अगल—बगल कोई नजर नहीं आयेगा।
इसी क्रम में शिराज—ए—हिन्द डॉट काम के सम्पादक राजेश श्रीवास्तव, तरूणमित्र के प्रबन्धक विनोद यादव, तेजस टूडे के जिला अपराध संवाददाता रमेश यादव, पत्रकार अजीत सोनी, चक्रदूत के सम्पादक महेन्द्र प्रजापति, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट के अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली, नया सबेरा डॉट कॉम के सम्पादक अंकित जायसवाल, हिन्दुस्तान समाचार पत्र के सारांश मिश्र, सूचना विभाग के अवकाशप्राप्त सिपाही मुन्नी लाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस दौरान आये लोगों का स्वागत वैभव वर्मा व योगेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में समाचार पत्र के सम्पादक शुभांशू जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन हस्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार संजय शुक्ल, चौकियां धाम के पुजारी विपिन सैनी, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, समाचार पत्र विक्रेता समिति के महामंत्री अवधेश मौर्य, समाजसेवी गुलशन निषाद, तेजस टूडे साप्ताहिक के जिला संवाददाता चन्द्र प्रकाश तिवारी, सपा नेता जेपी यादव, पन्ना लाल सेनानी जन कल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष शिवा वर्मा, पत्रकार मणिशंकर सैनी, समाजसेवी दिलीप जायसवाल, हिमांशु वर्मा, विकास निषाद, समाजसेवी अमन अग्रहरि, निषाद पार्टी के नगर अध्यक्ष आशीष निषाद, समाजसेवी सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, संतोष सोनी, मनोज सेठ, अजय निषाद, गुूड्डू चौहान, गौतम निषाद, व्यवसायी आशुतोष पाठक, समाजसेवी राम अवतार 'गोपाल', वंश जायसवाल 'बाबा' सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


कार्यालय पहुंचकर तमाम लोगों ने सम्पादक को दी बधाई
राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र 'उम्मीद ऑफ पब्लिक' के स्थापना दिवस पर नगर के शेषपुर स्थित कार्यालय पर पूरे दिन बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ी रही। कार्यालय पर पहुंचे तमाम समाजसेवियों, नेताओं, पत्रकारों आदि ने सम्पादक शुभांशू जायसवाल को बुकें भेंट करते हुये माल्यार्पण करके बधाई दिया। साथ ही बधाई देते हुये पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Post a Comment

0 Comments