Jaunpur : अंजू चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमन्दों को बांटे होली उपहार

Team NSN

पंकज बिन्द @ महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में जरूरतमंदों को होली के उपहार वितरित किये। ट्रस्ट ने घर-घर जाकर गुझिया बनाने का सामान और मशीनें बांटीं। वितरित किये गये सामान में सूजी, मैदा, खोवा, मेवा, रिफाइंड तेल और गुझिया बनाने वाली मशीनें शामिल थीं। इस दौरान लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दी गईं। यह वितरण कार्यक्रम महराजगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित किया गया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य सभी आम लोगों तक गुझिया का सामान पहुंचाना था। इस कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रबंधक/सचिव यादवेंद्र प्रताप सिंह लवकुश, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, सत्य प्रकाश, आनन्द प्रकाश उपाध्याय, विकास पंडित, संतोष गुप्ता, लाल बहादुर गौतम, श्याम शंकर दुबे, संजय सिंह, समरेंद्र गुड्डू ने सहयोग किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!