Jaunpur : ​विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में दी गयी जानकारी

Team NSN

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण सुशील शशि के नेतृत्व एवं सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन जिला प्राधिकरण की देख—रेख में हुआ। इस मौके पर सचिव सुशील सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डा. दिलीप सिंह, पैनल एवं परामर्शदाता देवेंद्र यादव, प्राधिकरण के राकेश यादव, प्रबंधक आनन्द शंकर श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
इस मौके पर सुशील सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को विधिक साक्षरता जागरूकता आवश्यक है। वाहन चलाने वालों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाना चाहिए। जिला प्राधिकरण में महिलाओं, लड़कियों, पीड़ित/प्रताड़ित लोगों को हर प्रकार से नि:शुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं को जागरुक होकर लक्ष्य के प्रति समर्पित होने और विधिक साक्षरता जागरूकता घर-घर फैलाने के लिये उन्होंने आह्वान भी किया।
इसी क्रम में डा. दिलीप सिंह एवं देवेंद्र यादव ने जिला प्राधिकरण के सभी अंगों का विस्तार से वर्णन करके इसका लाभ उठाने का आग्रह किया। साथ ही बताया कि मध्यस्थता केंद्र में सभी प्रकार के सिविल रिवेन्यू बैंक बीमा एनआई एक्ट किराएदारी इतिहास मुकदमा और लघु आपराधिक मुकदमों का निस्तारण पारस्परिक 16 समझौते के आधार पर किया जाता है।
इस दौरान 101, 112, 1098 जैसे नंबरों को याद रखना और उनकी सहायता लेने के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। वहीं कॉलेज के बच्चों ने स्वागत एवं सरस्वती वंदना किया। स्वागत भाषण प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव और संचालन डॉ रेखा सिंह ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!