Jaunpur : ​प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों ने आरक्षण को लेकर उठायी आवाज

Team NSN

जौनपुर। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा जारी कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक पद की भर्ती में हुई आरक्षण नीति के उल्लंघन व विसंगति को लेकर जनपद छात्रों ने लखनऊ में आवाज उठाई। प्रतियोगी छात्र ने कहा कि विज्ञापन प्राविधिक सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा की विज्ञप्ति आयोग द्वारा 24 मार्च को अधिसूचना जारी हुई है जिसमें कुल 2759 पद हैं। आयोग द्वारा सीटों का आवंटन सही तरीके से नहीं किया गया है। सामान्य (यूआर) को 1692 पद दिये गये जबकि 1103 होना चाहिए था।
एससी को 213 पद दिया गया जबकि 580 होना चाहिए। यानि 367 कम है। एसटी को 6 पद दिया गया, जबकि 55 होना चाहिए था यानि 49 कम है। उसी तरह ओबीसी को 573 पद दिया गया जबकि 745 होना चाहिये था। यहां 172 कम है। ईडब्लूएस को पद दिया गया जबकि यह सही है। ऐसे में संवैधानिक नियमों की सरासर अवहेलना की गयी है। एससी, एसटी और ओबीसी के हित को ध्यान में रखते हुए अधिसूचना को संशोधन करके एससी 21%, एसटी 2% और ओबीसी 27% आरक्षण दिया जाए।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों में अनुज गौतम, सूरज गौतम, धर्मेन्द्र, सतीश, शनि, चन्दन, कमलेश कुमार, सुभाष गुप्ता, पवन कुमार, अजित सिंह, दिलीप पाल, लवलेश मौर्या, सुनील कुमार, मिथलेश, सुनील सरोज, इंद्रजीत गौतम, सौरभ सोनकर, डॉ. सिंटू प्रजापति, डॉ. आशुतोष यादव, विरेंद्र गुप्ता, जन्मेजय निषाद, जितेंद्र गौतम, अमित यादव आदि प्रमुख रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!