Jaunpur : ​पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने लगाई फांसी

Team NSN

खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के सलहदीपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह अपनी पत्नी के मायके से वापस न आने को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान था। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 25 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र रामअवध का एक सप्ताह पहले पत्नी शीलम देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी।  शैलेंद्र अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए उसके मायके गया था, लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं हुई। होली के दिन भी उसने कई बार फोन कर पत्नी से घर लौटने की बात कही, लेकिन वह नहीं मानी। होली के दिन घर के लोग त्योहार में व्यस्त थे। उसी दौरान शैलेंद्र घर के पास बने सीमेंट शेड के कमरे में गया और वहां लोहे की पाइप के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को शुरू में लगा कि वह रंग-गुलाल से बचने के लिए कमरे में बैठा हुआ है। काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार के लोगों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर रोशनदान से झांककर देखा तो शैलेंद्र का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई सनी ने थाने में तहरीर देकर अपनी भाभी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!