Jaunpur : ​सड़क किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव स्थित मैदा मिल के समीप एक व्यक्ति सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ताखा पूरब गांव स्थित मैदा मिल के समीप शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को सड़क के किनारे अचेतावस्था पड़ा हुआ देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड से मौत हुई है। लेकिन मृतक का शिनाख्त नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments