Jaunpur : ​समाजसेवी डा. अमरनाथ पाण्डेय को सुहेलदेव विवि के कुलपति ने किया सम्मानित

Team NSN

जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी डा. अमरनाथ पाण्डेय (पर्यावरण समर्थक गौ सेवा) को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने सम्मानित किया जिसकी जानकारी होने पर परिजनों, परिचितों सहित जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। लोगों ने डा. पाण्डेय को बधाई देते हुये आजमगढ़ विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया। बता दें कि डा. पाण्डेय को उपरोक्त विश्वविद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय महिला कॉन्फ्रेंस पर आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार में यह सम्मान मिला जहां डा. एसएन सिंह एवं प्रमोद शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। उपरोक्त सम्मानितों को यह सम्मान महिलाओं के चिकित्सा क्षेत्र के लिये उत्कृष्ट कार्य के लिये दिया गया। बता दें कि महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला नेतृत्व, उद्यमिता और अग्रणी सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 'वैश्विक क्षेत्र से प्रभावशाली आवाज़ें' थीम पर आधारित इस सम्मेलन में महिलाओं की वैश्विक नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक परिवर्तन में भूमिका को रेखांकित किया गया। इसमें विद्वानों, नीति निर्माताओं और समाजसेवियों ने लैंगिक समानता, उद्यमिता और समावेशी विकास पर गहन चर्चा किया। सम्मानित किये गये लोगों में राकेश पाण्डेय (समाजसेवी गौ सेवा), वीरू राजभर (सामुदायिक नेता), सारिका श्रीवास्तव (शैक्षणिक नवप्रवर्तक), एस.एन. सिंह (मैक्स) (शैक्षणिक दूरदर्शी), प्रमोद शुक्ला (नीति रणनीतिकार), स्वर्ण सुमन (स्वास्थ्य सेवा अग्रणी) एवं डॉ. अमरनाथ पाण्डेय (पर्यावरण समर्थक गौ सेवा) हैं। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान के लिए गणित विभाग के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से डॉ. वोट चूड़ा, डीएम दुबे, डॉ. धीरज यादव और डॉ. आरिफ मिडीसी को उनके अमूल्य समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। वहीं कुलपति प्रो. आर.के. मिश्रा ने कहा कि 'यह सम्मेलन वैश्विक मंच पर महिलाओं की आवाज़ को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है। पथप्रदर्शकों का सम्मान और अंतर्विषयक सहयोग से हम एक समान भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।'

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!