Jaunpur News: भारत विकास परिषद ‘शौर्य’ ने कराया राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन

Naya Savera Network

बच्चों ने हिंदी और संस्कृत में दी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा ‘शौर्य’ के तत्वावधान में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन एवं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में चार समूहों के बच्चों ने हिंदी और संस्कृत भाषाओं में राष्ट्रभावना से ओतप्रोत समूहगान प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Jaunpur News: भारत विकास परिषद ‘शौर्य’ ने कराया राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन


युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिला मंत्री सुधांशु सिंह, स्वच्छता भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर स्वर्णिमा जायसवाल, उदयराज सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, पंकज पाण्डेय बिजनेस हेड एसआरएस सर्विसेज जौनपुर तथा मुख्य वक्ता प्रो. अजय द्विवेदी रहे। गतिविधि संस्कार अतुल जायसवाल, जिला समन्वयक सत्येंद्र अग्रहरि एवं जिला सह समन्वयक नीरज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और नागरिक दायित्वों पर प्रकाश डाला।

संस्कारवान बच्चों से बनेगा समर्थ भारत

मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि भारत विकास परिषद इस तरह के आयोजनों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही है। जब बच्चे संस्कारित होंगे तो स्वस्थ और समर्थ भारत के निर्माण में उनकी भूमिका अग्रणी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय ने किया।

सनराइज इंटरनेशनल मड़ियाहूं की टीम रही प्रथम

निर्णायक मंडल में रोली श्रीवास्तव और प्रवीणता श्रीवास्तव ने गायन, लय, ताल एवं प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में सनराइज इंटरनेशनल मड़ियाहूं की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महावीर कॉन्वेंट स्कूल नखास की टीम द्वितीय तथा गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज कन्हईपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

15 विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत 15 विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों का उनके विद्यालय के छात्रों द्वारा वंदन किया गया। इसके बाद शिक्षकों ने अपने छात्रों का अभिनंदन किया। सभी सम्मानित शिक्षकों को मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने स्मृति चिह्न एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

अतिथियों को भेंट किया स्मृति चिह्न

भारत विकास परिषद ‘शौर्य’ के अध्यक्ष अवधेश गिरि ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। सचिव नित्यानंद पाण्डेय ने बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर पंकज सिंह, राजेश, राहुल पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव, मीनू श्रीवास्तव, प्रियंका पांडेय, चंचल पाठक, ज्ञान उपाध्याय, प्रमोद शुक्ला, दयाशंकर निगम, जगतप्रकाश, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, अंशज शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!