Jaunpur : ​पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित विश्व महिला दिवस का आयोजन

Team NSN

मड़ियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने छात्रों को नारी सशक्तिकरण का मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए कौन-कौन से कदम उठाए? आज हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्राथमिकता है। नारी सम्मान प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धि उत्कृष्ट रही है। भारतीय समाज अब महिलाओं को समानता के दृष्टिकोण से देखने लगा है, यह महिलाएं साइकिल से लेकर जेट विमान तक चला रही है। तहसीलदार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी तरफ से नारी सशक्तिकरण की दिशा में क्या कर सकते हैं आज आवश्यकता इस बात की है। नायब तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य ने नारी जागरण हेतु छात्राओं को जागृत करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण का प्रारंभ अपने घर से होता है। अंत में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने आगंतुक अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रमोद श्रीवास्तव कस्बा लेखपाल, पंकज पाठक, उप्राचार्य प्रो. अंजनेय पांडे, प्रो. सुमन सिंह, डॉ. दुर्गेश्वरी, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. रेणुका पांडे, कुहासा रानी, डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, डॉ. त्रिपुरारी उपाध्याय, डॉ. सुशील मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. बृजेश चौबे ने किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!