Jaunpur : ​संघ के द्वितीय सर संघचालक माधव राव जी को स्वयंसेवकों ने किया याद

Team NSN

माधव संघ आश्रम में कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों ने मनाया जन्मदिवस
अजय पाण्डेय
जौनपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर ने संघ के द्वितीय सर संघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर (श्री गुरुजी) के जन्मदिवस पर गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके जन्म जयंती समारोह मनाया। माधव संघ आश्रम जौनपुर में आयोजित कार्यकम में नगर के सभी कार्यकर्ता जन सहभाग किये।
इस मौके पर विभाग प्रचारक अजीत जी ने सभी को जन्मदिन के उपलक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुजी को सन् 1940 के पूर्व जब देश में केवल 40 शंकराचार्य थे, उस समय गुरु जी का नाम उस सूची में था परन्तु गुरु जी ने उसे अस्वीकार कर संघ का प्रचारक बनना स्वीकार किया। पूज्यनीय डा. साहब के उत्तराधिकारी बने और 33 वर्षों तक उस दायित्व का निर्वहन करते हुए कई संगठनों का निर्माण किया और जम्मू कश्मीर को भारत में विलय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत कर अपने संस्कृति, धर्म एवं समाज के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर संघ चालक धर्मवीर मोदनवाल जी, जिला प्रचारक रजत जी, अविनाश जी, अरूण जी, नगर प्रचारक मंगलेश्वरम जी, ऐश्वर्य जी, अतुल जी, अजय जी, सूर्य, हर्षवर्धन, नारायण सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!