Jaunpur : शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर करेंगे एबीएसए की शिकायत

Team NSN

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। बीआरसी में शुक्रवार को आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न बुलाये जाने पर क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण राय ने कड़ी नाराजगी जताई।
श्री राय ने पूछे जाने पर बताया कि ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाये जाने का नियम शासन से है। ऐसी स्थिति में हमारे ब्लॉक में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में हमें नहीं बुलाया गया। इस मामले में हम ब्लॉक के एबीएसए की शिकायत पत्र लिखकर शिक्षा मंत्री से करेंगे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!