Jaunpur : ​चेकिंग अभियान में 10 वाहनों का हुआ ई-चालान  

Team NSN

कृष्णा सिंह 
पतरही, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पतरही बाजार स्थित पुलिस चौकी पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को 1 बजे से 3 बजे तक पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र दत्त के नेतृत्व में पतरही पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों को चेक किया गया। वाहन चेकिंग में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की डिग्गी, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, फिटनेस सहित कई कागजों की जांच की गई।चार पहिया वाहनों की डिग्गी की भी तलाशी ली गई। गौरतलब है कि कागजातों में त्रुटि पाए जाने पर कुल 10 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान किया गया जिसमें 2 चार पहिया वाहन और 8 दो पहिया वाहन थे।इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र दत्त,हे.का. बलवंत सिंह,हे.का.अवधेश सिंह, हे.का. अक्षय कुमार मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!