Jaunpur : डा. अम्बेडकर जी महान दूरदर्शी एवं समाज सुधारक थे: इं. कृष्ण कुमार

Team NSN

संविधान निर्माता के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित तमाम लोगों ने किया याद
जौनपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इसके बाबत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित तमाम भाजपा जनों ने शुक्रवार को नगर के अम्बेडकर तिराहा पर स्थित डा. प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सभी भारतीयों के लिये आज का दिन प्रेरणा का दिन है। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में उनके समर्पण और योगदान को याद करके डॉ. भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि उन्हें सम्मानित करते हैं। भारत के सबसे महान दूरदर्शी, समाज सुधारक और समानता के पैरोकारों में से एक की विरासत को याद करने का यह दिन है जो अविस्मरणीय है। इस अवसर पर गौरव जायसवाल, सरस गौड़ सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!