​Jaunpur : यूनानी दवाखाना में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

Team NSN


खेतासराय, जौनपुर। कस्बा के स्टेशन गली में शुक्रवार को एक यूनानी दवाखाना में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आस-पास के दुकानदारों की सूझ-बूझ से आग को नियंत्रित कर लिया गया लेकिन तब तक हज़ारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी को घटना की जानकारी तब हुई जब उसने जुमा की नमाज़ पढ़कर दुकान पर आया। बताते हैं कि कस्बा के स्टेशन गली में सिद्दीकी यूनानी दवाखाना के नाम से एक दुकान है जिसके प्रोपराइटर हकीम जफर सिद्दीकी है। शुक्रवार होने के कारण समय से जुमा की नमाज़ अदा करने के लिए दुकान बंद कर मस्ज़िद चले गए थे। इतने में उक्त दुकान में शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लग गई जिससे दुकान के बाहर जोर-जोर से धुआं निकलने लगा। आस-पास के दुकानदारों ने हिम्मत जुटाकर दुकान का ताला तोड़कर और आग बुझाने वाले यंत्र और पानी की मदद से लोगों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक हज़ारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी जब जुमा की नमाज़ पढ़कर दुकान पर वापिस आया तो यह सब नज़ारा देख आवक हो गया।


from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!