Jaunpur : अजगर निकलने से मचा हड़कंप, किया गया रेस्क्यू

Team NSN

विनोद कुमार
चंदवक, जौनपुर। डोभी क्षेत्र के सेनापुर विशुनपुर लेवरुआ मार्ग के रामनयन सिंह के पुराने घर के बगल स्थित पोखरे में रविवार को दो मीटर का अजगर मिलने से हड़कंप मचा गया। जानकारी के अनुसार रोज की भांति महिलाएं बकरी चरा रही थीं। इस बीच किसी की नजर टहल रहे अजगर पर पड़ी तो लोग अवाक हो गए और चीखने चिल्लाने लगे। महिलाओं की चीख पुकार सुन आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर पुलिस व डिप्टी रेंजर को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल नवनीत सिंह ग्रामीणों की मदद से अजगर को रेस्क्यू कर डिप्टी रेंजर कृष्ण कुमार सिंह को सौंप दिया। इस मौके पर अजय सिंह, अरविन्द सिंह रघुवंशी, राजू सिंह, विजय सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!