Jaunpur : ​असहायों की मदद पुनीत कार्य : दुर्गेश सिंह

Team NSN

500 लोगों को वितरित किया गया कंबल
श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर। देवदूत हेल्पिंग हैंड्स द्वारा असहायों गरीब, जरूरतमंदों में कम्बल वितरित कर उनको ठंड से बचाने के लिए सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव, फुलेश में बुधवार कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 500 असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने कहा कि गरीब और बेसहारा की मदद करना समाज का दायित्व है इससे पुण्य अर्जित होता है। इस तरह के प्रयास से समाज में भाईचारे और मानवता को बढ़ावा मिलता है। हमारी यह संस्था समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करने के अग्रणी भूमिका निभाती है यह कार्य विगत 5-6 वर्षों से करते चले आ रहे है और आगे भी अनवरत चलता ही रहेगा। इस दौरान 500 जरूरमंद लोगों को कम्बल वितरित किया गया। वहीं कम्बल वितिरत कार्यक्रम में दूर-दराज से आये लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गयी। इस अवसर दौरान सत्या सिंह, मनोज सिंह, रमेश सिंह, रामा, एडवोकेट बलवंत सिंह, संदीप बिंद, विकास यादव, हरेंद्र यादव, गौरव पाण्डेय, नारायण सिंह व नेहा सिंह मौजूद रही। संचालन कर रहे प्रधानाचार्य विनोद यादव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम और व्यापक स्तर पर किए जाएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!