​Jaunpur : दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रदर्शन से सभी हुए मंत्रमुग्ध

Naya Savera Network

जनपद स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित
जौनपुर। राज्य परियोजना समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, रामदयालगंज में आयोजित हुआ। इसमें दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी, सदर पवन कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अंबरीश सिंह (भोला), मानद सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा के डॉ राजन सिंह तथा प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष एवं जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जंग बहादुर सिंह ने सभी दिव्यांग विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के केला दौड़ में सीनियर बालिका वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज इटाएं की छात्रा साबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा पायल मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में राज इंटर कॉलेज के प्रिंस मोदनवाल ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में राज इंटर कॉलेज जौनपुर की छात्रा शिक्षा मौर्या ने बाजी मारी। वहीं जूनियर वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदयालगंज की छात्रा अंकिता चौहान प्रथम स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नेहा कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कॉलेज इटाएं की रोशनी चौहान प्रथम स्थान पर रहीं जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज की छात्रा शिक्षा मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन सृजन सिंह और धीरज सिंह ने किया। प्रबंधक आशुतोष कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विनय सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सन्तोष कुमार, विवेक कुमार सिंह, व्यायाम शिक्षक निखिल सिंह, विनोद यादव, पंकज सिंह, रोहित सिंह, विवेक त्रिपाठी, आलोक सिंह प्रधान आदि उपस्थित रहें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!