#JaunpurLive : भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह

Team NSN
  • चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत
  • बदलापुर के उमरीकला गांव में लोगों से मांगा समर्थन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव को अब महज 15 दिन बाकी है। 25 मई को छठवें चरण में मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों के लोग अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं। चाहे भाजपा प्रत्याशी हो या इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी या फिर बसपा प्रत्याशी सभी जनसंपर्क अभियान को जोर देकर जनता के दिलों तक पहुंचना चाह रहे हैं। इसी क्रम में जौनपुर से अपना भाग्य आजमा रहे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह भी तेजी से जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को अशोक सिंह ने भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले बदलापुर विधानसभा के उमरी कला गांव में जनसंपर्क कर ब्राह्मण वोटरों को साधने का काम किया। 

#JaunpurNews : चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत | #NayaSaveraNetwork


उमरी कला गांव में अशोक सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ इस तरफ साफ इशारा कर रही है कि अशोक सिंह भाजपा के प्रत्याशी के लिए नई चुनौती बनकर खड़े हैं। चर्चा है कि धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटने से नाराज ठाकुरों का समर्थन तो अशोक सिंह को मिल ही रहा है और अब ब्राह्मणों का समर्थन मिलने से चुनावी लड़ाई दिलचस्प बन गई है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!