#JaunpurLive : विभिन्न कानूनों और सुधारों का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी बाबा साहब ने : अशोक सिंह

Team NSN
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर के मध्य स्थित आंबेडकर तिराहे पर बनी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान  उन्होंने कहा कि साल 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद बीआर आंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए विभिन्न कानूनों और सुधारों का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

डॉ. बीआर आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का है संकल्प : अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश में लेबर कानून से जुड़े कई बड़े बदलाव किए थे। उन्होंने कहा कि वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने भगवान बुद्ध की खुली आंखों वाली पेंटिंग बनाई थी। उससे पहले दुनिया भर में अधिकतर सभी मूर्तियों की आंखें बंद थीं, उन्होंने जिस भारत का सपना देखा था उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। ऐसे में हम सबका फर्ज है हम सब मिलकर उनकी जयंती मनाएं। इस दौरान उनके साथ प्रवीण सिंह, आशीष तिवारी, गोविंद यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


डॉ. बीआर आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का है संकल्प : अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!