#JaunpurLive : चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण सहित नगदी किया साफ

Team NSN


सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के रासीपुर गांव में बीती रात को चोर एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व 50 हजार रुपया नगद उठा ले गए। जिस समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुदामा यादव व उनकी मां सुबह 5 बजे भोर में उठे देखा तो घर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। लोगों को टूटा हुआ ताला दिखाई दिया तो लोगों को शंका हुई। जब जाकर अन्दर देखे तो अलमारी खुली थी, बड़ा बक्सा खुला हुआ था, घर में रखे तो छोटे बक्से भी नही दिखाई दिये। लोग तुरन्त बाहर आकर खोजना शुरू किये। घर के पीछे 100 मीटर की दूरी दोनों बक्से फेंके मिले। बक्से में रखा सारा सामान खेत में बिखरा था और उसमें रखे कीमती सामान उठा ले गए थे। इन सब घटनाओं को देखते हुए सुदामा यादव शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। सुदामा द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी।
 
सिरकोनी क्षेत्र के रासीपुर गांव में सुदामा यादव के घर दो बार और चोरी की घटना हो चुकी है। इस बार चोरी ये तीसरी घटना है। दो चोरियों में पुलिस खुलासा नही कर पाई थी। उस चोरी में भी लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई थी। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जलालपुर राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। तहरीर के आधार पर विधि कार्रवाई की जा रही है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!