#JaunpurLive : SVKP ही रोकेगी भाजपा का विजय रथ : अशोक सिंह

Team NSN

नई दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हर बूथ की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करना होगा। बूथ मजबूत होगा तो हमारी जीत का रास्ता साफ हो जाएगा। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के विजय रथ को समाज विकास क्रांति पार्टी ही रोक सकती है। हमने जितने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं वह भाजपा के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पहले चरण के मतदान से स्पष्ट हैं कि भाजपा को जनता ने सिरे से नकार दिया है। वह शनिवार को एक होटल में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

#NewDelhi : SVKP ही रोकेगी भाजपा का विजय रथ : अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। सिर्फ धर्म, जाति के नाम पर लोगों को बांटकर भाजपा फिर से सत्ता में आना चाहती है। हाल ही एक खबर सुर्खियों में थी जिससे भाजपा के हिंदुत्व का भी पर्दाफाश हो गया था। यह ऐसी पार्टी है कि अपने फायदे के लिए बीफ बेचने वाली कंपनियों से भी चंदा ले रही है। हम यह घोषणा करते हैं कि हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुद जौनपुर लोकसभा से चुनावी मैदान में हूं जहां से भाजपा के प्रत्याशी की हार निश्चित है। बिना हमारी पार्टी के सहयोग से कोई पार्टी सरकार नहीं बना सकती।




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!