संदिग्ध परिस्थतियों में युवक ने लगाई फांसी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर।  शनिवार की देर रात कमरे में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई। खुदकुशी की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। उधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। यह वारदात बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में हुई है। जानकारी के अनुसार बबुरा गांव निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद यादव घर से दूर पाही पर बने अपने आवास पर रहते थे। गत दिवस अपनी पत्नी आशा व 17 वर्षीय पुत्री खुशी को ससुराल तड़सरा पहुंचा कर घर पर अकेले ही मौजूद थे। एकमात्र पुत्र प्रिंस यादव प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता है। ग्रामीणों का कहना है कि घर में बंधे मवेशी रविवार की सुबह काफी देर से चिल्ला रहे थे। किसी ने जाकर आवाज लगाई तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। कमरे में झांक कर देखा तो राजेंद्र पंखे में रस्सी के सहारे लटक रहे थे। सूचना अन्य ग्रामीणों को मिली तो भारी भीड़ जुट गई। पत्नी व बच्चे भी पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने शव को नीचे उतरवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी व बच्चों के करु ण-क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/31AQRHu


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!