संविधान को बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा: अखिलेश | #NayaSaberaNetwork

संविधान को बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा: अखिलेश | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
अखिलेश बोले जनता को धार्मिक आडंबर से ज्यादा रोजी रोटी की चिंता
फोटो----2,3,4
जौनपुर/धर्मापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लानइ पहुंचे। जहां पत्रकारों से बातचीत के बाद वे विजयरथ यात्रा लेकर नगर से होते जफराबाद विधानसभा के धर्मापुर पहुंचे। जहां उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग रोटी, कपड़ा , मकान की चिंता कर रहे है। बेरोज़गार चिंतित हैं। उन्हें धार्मिक आडम्बर से ज्यादा फि़क्र अनाज, तेल , सब्जि़यों की महंगाई की है ,स्वस्थ्य केंद्र की फि़क्र है। लोगों को सपा से ही उम्मीद है। वो अपने समाज, राज्य को विकसित देखना चाहते है। उन्होंने कहा कि यूपी में बदलाव होने जा रहा है।भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, महंगाई से आमदनी और कम हुई। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। किसान की किसानी भाजपा ने बर्बाद की। सरकार ने किसानों का अपमान किया है कमाई नहीं बची तो बचत कैसे होगी। डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है यूपी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है,पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही। सांसद,विधायक गांव में घुस नहीं पा रहे हैं। हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे लाल रंग भाजपा वाले समझते नहीं हैं भावनाओं का रंग लाल होता है। 



इस मौके पर भासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, राम अचल राजभर, संजय चौहान,कृष्णा पटेल मौजूद रहे। सभा को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, बसपा से सपा में आये राम अचल राजभर ने भी संबोधित करते हुए सभी से अपील किया कि भाजपा को हटाकर 2022 में सपा की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायें। सपा विजय यात्रा के स्वागत व सभा की अध्यक्षता जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश साहनी व संचालन धर्मेन्द्र सोलंकी ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव, पूर्व विधायक गुलाब सरोज, डा. सरफराज खां, डा.अवधनाथ पाल, अजय त्रिपाठी, प्रवक्ता रत्नसेन सिंह, आलोक त्रिपाठी लकी आदि उपस्थित रहे। यहां से अखिलेश का रथ मुख्य मार्गों से होता हुआ सदर विधानसभा के कुत्तूपुर चौराहा पहुंचा जहां पत्रकार नासिर खान के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने उन्हें बाद में अपने रथ में सवार कर आगे बढ़ गये। इस दौरान पूर्व विधायक अरशद खान, इस्तेक्बाल कुरैशी सहित अन्य लोगों ने भी अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। आगे जब उनका काफिला बढ़ा तो राष्ट्रीय प्रवक्ता आमिक जामेई ने भी उनका स्वागत किया। उन्हें भी अखिलेश यादव अपने साथ पर रथ पर लेकर आगे निकल पड़े। जहां से वे सीधे मल्हनी विधानसभा पहुंचे यहां भी उन्होंने जनसभा को  संबोधित किया और कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है कि भाजपा का सफाया प्रदेश से तय है। यहां विधायक लकी यादव व उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे मछलीशहर विधानसभा के जमालापुर पहंुचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा की सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं सकता। जनता का अपार जनसमूह इस बात की गवाही दे रहा है। मडि़याहूं में भी उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमले किये और कहा कि जिले में मेरे द्वारा जो मेडिकल कालेज की सौगात दी गई थी उसका भी उद्घाटन इस सरकार ने जल्दबाजी में कर दिया जबकि खुद उसे और इलाज की जरूरत है। इससे यह साबित होता है कि यह सरकार जल्दी में है क्योंकि इसे जाना तय है। 

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*सोच ईमानदार, काम दमदार, फिर एक बार भाजपा सरकार : ज्ञान प्रकाश सिंह, भाजपा नेता, जौनपुर*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3DVBTtp


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments