भाजपा सरकार के नेता कुंभकरणी नींद सो रहे:पंकज सोनकर | #NayaSaberaNetwork

भाजपा सरकार के नेता कुंभकरणी नींद सो रहे:पंकज सोनकर | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
कांग्रेसियों ने निकाली प्रतिज्ञा यात्रा रैली
जौनपुर। महंगाई से देश की जनता मर रही है, हाहाकार मचा हुआ है लेकिन  भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उसके नेता कुम्भकरनी नींद सो रहे हैं। खाद्य पदार्थो के सामानों में बेतहाशा बृद्धि हो रही है। डीजल ,पेट्रोल का दाम आसमान छू रहा है। किसान परेशान है। नौजवान आत्म हत्या करने को मजबूर है। महिलाओं के साथ आये दिन बलात्कार करके उनकी हत्या कर दी जा रही है। दलितों अल्पसंख्यको के ऊपर रोज हमला हो रहा है। अगर कांग्रेस पार्टी आवाज उठाती है तो उसके नेताओ को जेल में बंद करके प्रताडि़त करने का काम बीजेपी की सरकार कर रही है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर ने मछलीशहर के दीयावा महादेव मंदिर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा मे कही। कांग्रेस द्वारा प्रदेश के हर जिलो में विधानसभा स्तर पर प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। रविवार को बरसठी ब्लॉक के अरु आवा से दीयावा महादेव मंदिर तक पद यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव ,लव कुमार गुप्ता, प्रेम चन्द्र यादव एवं सुरेश गौड़ कर रहे थे । विशिष्ट अतिथि महासचिव प्रमोद सिंह ने लोगो के अंदर जोश भरा और 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का आह्वाहन किया।  यात्रा में नौजवानों ,बुजुर्गो एवं महिलाओं की काफी संख्या रही जो लगातार वर्तमान सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। इस मौके पर मंगला गुरु , अली अंसारी, विनोद सरोज, सत्य प्रकाश दुबे, राकेश आजाद, चंदशेखर चौहान, शैलेश कनौजिया, कमलेश कनौजिया, सईद अनवर, दिलीप कुमार गौतम, लल्लू कनोजिया, संदीप मौर्या, नरसिंह सिंह, बच्चन गौतम, अनीशा गौतम माही सोनकर, तुषार कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


 
*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad




*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/30oEWw8


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments