मेड़ काटने के विवाद में पट्टीदार ने कुल्हाड़ी से महिला को किया घायल | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
पुलिस दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराने में जुटी
करंजाकला,जौनपुर। बुधवार की देर शाम सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लालमनपुर गांव में खेत की मेड़ काटने से रोकने पर पट्टीदार ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर महिला को घायल कर दिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। पीडि़ता ने पुलिस पर आरोपितों के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बजाय बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाई है।  उक्त गांव निवासी राम अवध यादव की 40 वर्षीय पत्नी मालती देवी अपने खेत की देखरेख कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदार रामपति यादव, साधु व सुनील यादव खेत की मेड़ काटने लगे। एतराज करने पर कुल्हाड़ी से हमलाकर मालती को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, राम अवध यादव के घर में घुसकर तोड़-फोड़ भी किया। पीडि़ता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित के साथ ही पीडि़ता के पति को भी थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने सुबह आने की बात कहकर वापस भेज दिया। अब पुलिस मालती का मेडिकल मुआयना कराकर कार्रवाई करने की बजाय राम अवध पर सुलह-समझौता करने का दबाव बना रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक केके सिंह का कहना है कि आरोपित पक्ष की तरफ से भी लोग घायल हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad




*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2YG87u6


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments