Ghaziabad News: पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ आईपीएस ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सलामी गार्द ने शहीद स्मारक पर सलामी दी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी आईपीएस ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, पुलिस उपायुक्त नगर, ट्रांस हिंडन, ग्रामीण, यातायात एवं मुख्यालय, सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी सहित कमिश्नरेट गाजियाबाद और पीएसी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें | Basti News: मनोज सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!