दिमाग और शरीर के लिए खेल है जरूरी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • भोंड़ा के श्री सहदेव इंटर कालेज में हुई खेल प्रतियोगिता
  • सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया
  • विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। भोंड़ा स्थित श्री सहदेव इंटर कालेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 75 विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रस्सी खींच, दौड़ सहित अन्य खेलों में छात्र-छात्राओं की विशेष रुचि दिखाई दी। जनपद में श्री सहदेव इंटर कालेज की एक अलग ही पहचान है। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद के आयोजन के लिए भी यह कालेज जाना जाता है। हर साल वार्षिकोत्सव व खेलकूद का भव्य आयोजन किया जाता है। इस साल शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्धघाटन उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू व वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नवभारत टाइम्स मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, मुंबई से हमारा महानगर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र मिश्र, पूर्वांचल विश्विद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. उमेश सिंह, दीपक सिंह, कालेज सह प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग शामिल हुए।


कालेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह दिलीप ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी जरूरी है इसलिए हर साल हम लोग इस प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल के पढ़े-लिखे लोग आज समाज में ऊंचे मुकाम पर हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, जज, वकील, नेता, उद्योगपति और सिविल सर्विस सहित तमाम सेक्टर में हैं। हमारे बच्चे विदेशों में जाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं और आने वाले दिनों में आज के बच्चे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि किसी व्यक्ति के चरित्र व स्वास्थ्य निर्माण में खेल-कूद का अहम स्थान है। रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि खेल तो सभी के लिए महत्वपूर्ण है। इससे दिमाग और शरीर हमेशा सक्रिय रहता है। 

 

विजेताओं को पुरस्कार
तीन दिन के खेल प्रतियोगिता में नवभारत टाइम्स वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, श्री सहदेव इंटर कालेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह दिलीप, प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया।

*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/32oPgVT


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!