सिपाही को ब्लैकमेल करने वाली युवती को जेल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव की युवती को सोशल मीडिया साइट के जरिए दोस्ती करने के बाद युवाओं को ब्लैकमेल कर उनसे रु पये वसूलने के आरोप में प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रतापगढ़ पट्टी पीआरवी पर तैनात आरक्षी शिवकुमार यादव से फेसबुक पर एक युवती ने दोस्ती की। बाद में उससे लगातार फोन काल तथा फेसबुक वीडियो कॉल के जरिए बात करती रही। युवती ने वीडियो कॉल रिकार्ड कर ली। बीते 9 अक्तूबर को वह आरक्षी शिवकुमार से दो लाख रु पये की मांग करने लगी। रु पये न देने पर उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जिस पर आरक्षी शिवकुमार ने पुलिस के सहयोग से युवती और उसके दो साथियों को उड़ैयाडीह बाजार पहुंचने पर दबोच लिया। उन्हें पट्टी कोतवाली लाया गया। पूछताछ के दौरान युवती ने अपना नाम रोशनी सरोज निवासी कसेरवा मीरगंज तथा साथियों ने अखिलेश सरोज निवासी गुड़ाई मोहल्ला मुंगराबादशाहपुर तथा मुकेश सिंह निवासी कीर्तिपुर सुरियावां भदोही बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad



*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3n3pRYk


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!