जौनपुर के ब्लॉकप्रमुख विनय सिंह और संजय सिंह का उत्तर- संगम संस्था ने किया अभिनंदन | #NayaSaberaNetwork

जौनपुर के ब्लॉकप्रमुख विनय सिंह और संजय सिंह का उत्तर- संगम संस्था ने किया अभिनंदन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। विगत महीने निर्वाचित हुए जौनपुर जिला के दो ब्लॉकप्रमुखों का महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था उत्तर– संगम द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उत्तर– संगम की ठाणे शाखा द्वारा घोड़बंदर स्थित कोर्टयार्ड रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भारी उपस्थिति के बीच मुफ्तीगंज के ब्लाक प्रमुख विनय सिंह तथा सिकरारा के ब्लाकप्रमुख संजय सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुफ्तीगंज के ब्लाकप्रमुख विनय सिंह ने कहा कि मुंबई में रहनेवाले उत्तर भारतीय समाज ने बड़ी मेहनत और संघर्ष करके प्रतिष्ठित स्थान को प्राप्त किया है। आज हर क्षेत्रों में उत्तर भारतीय शीर्ष पर है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे उत्तर भारतीय समाज के सुख दुख के साथ जुड़े रहेंगे। गांव से लेकर मुंबई तक वे हर संभव लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं। सिकरारा के ब्लाकप्रमुख संजय सिंह ने संस्था का धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की पाबंदियों के बावजूद जिस तरह से भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत और सम्मान किया, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। संजय सिंह ने कहा कि प्रतिष्ठित उत्तर भारतीय समाज ने मुंबई के साथ-साथ गांव के विकास में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, कार्यक्रम के आयोजक विजय प्रताप सिंह और पंकज सिंह, दयाशंकर सिंह, मनोज सिंह, बी एन सिंह, सुधीर सिंह प्रभाकर सिंह, शैलेश सिंह, संजय सिंह चाचा, प्रेम प्रकाश सिंह, शिवेंद्र सिंह ,प्रिंसिपल आर ए सिंह, तपेंद्र सिंह, बलराम ठाकुर, मयंक सिंह ,प्रदीप सिंह, प्रभु नारायण सिंह ,धर्म नयन सिंह अनिल सिंह, पवन सिंह, दिग्विजय सिंह रोहित झा अमित सिंह ,आर के भाऊ, अखिलेश सिंह ,अनिल मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह ,डॉ सुनील सिंह पत्रकार वीरेंद्र मिश्रा समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad



*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad




*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BcELkF


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments