जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम पहुंचे कमरूद्दीनपुर गांव | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जनता से हुए रूबरू, बोले शासन की सुविधाएं होंगी मुहैया
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकासखंड रामपुर के कमरु द्दीनपुर गांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि गांव में 6 प्रधानमंत्री आवास बने हैं और 1 का निर्माण चल रहा है । गाँव मे 94 लोग वृद्धा पेंशन ,15 लोग विधवा पेंशन एवं 17 लोग दिव्यांगजन पेंशन का लाभ ले रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा सचिव आकाश यादव को निर्देश दिया गया कि अवशेष लोगों का फॉर्म ऑनलाइन करा कर पेंशन की सुविधा का लाभ दिलाया जाए । अपात्र राशन कार्ड धारकों का नाम काटकर पात्र लोगों का नाम दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह को निर्देश दिया गया कि गांव में बने सभी शौचालयो की जांच कर शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि गांव के तालाब को मॉडल तालाब के रूप में विकसित करें एवं 1 अदद तालाब बनाया जाए और अभियान चलाकर पूरे गांव की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। पटेल बस्ती में जल निकासी की समस्या का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गांव में बने खेल के मैदान को ठीक कराए जाने हेतु निर्देश उपायुक्त मरेगा भूपेंद्र सिंह को दिया। उपजिलाधिकारी मडि़याहूं मंगलेश दुबे को निर्देश दिया कि सरकारी जमीन चिन्हित करते हुए अवैध कब्जा हटवाये।

*अपना दल एस व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव विजय सिंह विद्यार्थी की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xXjrgZ


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!