#JaunpurLive : जेई की संविदा समाप्ति की संस्तुति, प्रधान व सचिव पर भी गाज गिरना तय

Team NSN


बकरी व पशुशेड में धन गबन का मामला 
खुटहन,जौनपुर। लोढि़या गाँव में बकरी और पशुसेडो में लाखो के गोलमाल किए जाने के मामले में जिम्मेदारों पर उच्चाधिकारियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जेई की संविदा समाप्ति की संस्तुति कर दी गई है। घपले में शामिल ग्राम प्रधान व सचिव पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। गांव निवासी बरसाती और सोनू ने बकरी सेड तथा इसी गांव के उमाशंकर और बासदेव ने पशुसेड को लेकर बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2018-19 में उनके नाम से बकरी और पशुसेड स्वीकृत था। जिसकी जानकारी उन्हें तब नहीं थी। ज्ञात होने पर पता किया तो पूरा सरकारी धन निकाल लिया गया है। उनका बकरी और पशुसेड बना ही नहीं है। बीडीओ ने स्थलीय जांच करायी तो मामला सही पाया गया। खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी सहायक अनिल कुमार की संविदा समाप्ति की संस्तुति कर दी गई है। जांच आख्या जिलाधिकारी को भेजी गयी है। उनकी संस्तुति मिलते ही प्रधान और सचिव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी जायेगी।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!