#JaunpurLive : नदी में उतराए शव की स्वजनों ने की शिनाख्त

Team NSN
#JaunpurLive : नदी में उतराए शव की स्वजनों ने की शिनाख्त


मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बंधवा बाजार के पास स्थित बसुही नदी पुल के नीचे उतराए शव की पहचान स्वजनों द्वारा मीरगंज थाना के लासा ग्राम निवासी 35 वर्षीय रामपाल गौतम पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ के रूप में की गई। गौरतलब है कि बुधवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे नदी में शव देख आस पास के क्षेत्र में हलचल मच गई थी। भारी संख्या में लोगों की लगी भीड़ से पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई थी। किन्तु सफलता नही मिल सकी थी। देर रात तक रामपाल के घर न लौटने पर लोगों द्वारा नदी में शव उतराने की सूचना पाकर स्वजन मीरगंज थाने जाकर शव की शिनाख्त किये। मीरगंज पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी एवं पूछताछ से प्रकाश में आया है कि मृतक की मृत्यु शौच हेतु जाने पर नदी में गिरने से हो गई है। पंचायत नामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पास एक बालक व तीन बेटियां है। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी हैं। 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!