#JaunpurLive : आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

Team NSN
#JaunpurLive : आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान


शाहगंज, जौनपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव विजय गुप्ता के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। अभियान के दौरान विजय गुप्ता ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष गालिब शेख ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी युवा पूरी जोर से कर रहे हैं। युवा आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं। बड़े पैमाने पर युवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के जेसीज चौक, तहसील गेट, रोडवेज, घास मंडी आदि जगहों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!