#JaunpurLive : सभासदों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Team NSN
#JaunpurLive : सभासदों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभासदों ने उपजिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि दिव्यांग, वृद्धा एवं विधवा पेंशन योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका द्वारा 1 वर्ष लिस्ट भेजी जा चुकी है लेकिन अभी तक पात्रों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि 1 हफ्ते के अंदर समस्याओं का निदान कर दिया जायेगा। इस अवसर पर सभासद गणेश चौहान, अनुराग मिश्रा, श्रेयांस मोदनवाल, सुनील अग्रहरी, राम प्रसाद, अखिलेश यादव, कृष्णकांत सोनी, रामदवर, फैजान अहमद आदि मौजूद रहे।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!