#JaunpurLive : उत्तर भारतीय मेधावी छात्रा को उत्तर भारतीय मोर्चा ने दिया 21 हजार रुपए का धनादेश

Team NSN
#JaunpurLive : उत्तर भारतीय मेधावी छात्रा को उत्तर भारतीय मोर्चा ने दिया 21 हजार रुपए का धनादेश


मुंबई।  महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर मुंबई महानगरपालिका माध्यमिक शाला में द्वितीय क्रमांक हासिल करने वाली आटोरिक्शा चालक की बेटी लक्ष्मी से भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष डाॅ संजय पांडे ने मुलाकात कर उसे बधाई दी, तथा आगे की पढ़ाई के लिए उसे 21 हजार रुपये का धनादेश सौंपा। गौरतलब हो कि  चारकोप मनपा माध्यमिक शाला की छात्रा लक्ष्मी रामलाल कोरी ने एसएससी बोर्ड की परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तर भारतीय समाज का नाम रोशन किया है। कांदिवली पश्चिम में रहने वाली लक्ष्मी के पिता रामलाल कोरी रिक्शा चालक और मां गृहिणी है। महानगरपालिका के सभी स्कूलों में, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली लक्ष्मी को भाजपा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय ने उसके घर जाकर उसे बधाई दी तथा उसका मनोबल और ऊंचा हो, और उसे आर्थिक सहायता मिले, इस हेतु 21 हजार रुपये का धनादेश प्रदान किया। भाजपा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष डॉ संजय पांडेय  ने आह्वान किया है कि हालात के आगे घुटने ना टेकने वाली लक्ष्मी जैसे बच्चों को समाज के सक्षम वर्ग को  आगे आकर इनकी मदद करनी चाहिए। यह बच्चे ही भारत का भविष्य हैं,  और इस भविष्य को उज्जवल बनाने में हमें इनकी सहायता करनी चाहिए। इस अवसर पर ब्रिजेश सिंह, अनिल राय तथा सत्यप्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!