बाकी गांव में छाया मातम, हर चेहरे पर दिखा गम | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
बाकी गांव में छाया मातम, हर चेहरे पर दिखा गम | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सड़क हादसे में गांव के तीन लोगों सहित दो रिश्तेदार की मौत, एक घायल
गांव के घरों के नहीं जले चूल्हे, परिजन का रो रोकर बुरा हाल
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बाकी गांव में मंगलवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन में हुए सड़क दुर्घटना में पांच की मौत व एक के घायल से मातम पसरा हुआ है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि सड़क दुर्घटना ने ऐसी आफत गिराई कि ताउम्र भुलाया न जा सकेगा। गांव के घरों के चूल्हे नहीं जले। लोग उस मंजर को नहीं भूल पा रहे, जब उनके प्रियजनों की लाश आंखों के सामने थी और वे बेबस बने हुए थे। गांव की महिलाएं पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर ढांढस बंधाने में जुटी थीं तो पुरुषों की जुबां पर हादसे का जिक्र था। हर कोई नियति की क्रूरता को कोस रहा था। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन मकड़ा बाईपास के पास मंगलवार की सुबह बारातियों से भरी ब्रेजा और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के 3 लोग और सरायडिंगुर मुंगरबादशापुर निवासी 2 रिश्तेदार मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत नाजुक है। उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसकी खबर पहुंचने के बाद से ही पूरा गांव सदमे में है। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। कुछ देर रोकने के बाद सभी शवों को एक साथ में ले जाकर दाह संस्कार कर दिया गया। हादसे में किसी ने पिता, पति और बेटा खो दिया है तो किसी का दोस्त बिछड़ गया। हृदय विदारक घटना से मर्माहत ग्रामीण एक-दूसरे को साहस बंधाने में खुद को असहज महसूस कर रहे थे। आलम यह रहा कि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा रहा। हादसे के शिकार बृजेश कुमार सिंह उर्फ नन्हकऊ सिंह 45 पुत्र स्व. गोरखनाथ सिंह, सास्वत सिंह उर्फ छोटू 14 पुत्र सुनील सिंह के घर आसपास ही हैं। यहीं से चंद कदम की दूरी पर हौसला प्रसाद मिश्रा 54 पुत्र त्रिवेणी प्रसाद मिश्र का भी मकान है। वहीं रिश्तेदार अनुग्रह सिंह 17 पुत्र विवेक सिंह, प्रभुदेव सिंह 14 पुत्र विवेक सिंह निवासी सरायडिंगुर मुंगराबादशाहपुर दोनों सगे भाई हैं। वे भी ब्रेजा कार में सवार होकर बांकी गांव रिश्तेदारी में आ रहे थे। यहीं से सुबह अपने घर सरायडिंगुर जाते। हादसे में घायल राजवीर सिंह 18 पुत्र सूरज सिंह निवासी बांकी की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज ट्रामा सेंटर बनारस में चल रहा है। गांव में सिर्फ सिसकियां ही सुनाई दे रही है। वहीं शोक संवेदना व्यक्त करने के लिये लोगों की आवाजाही जारी रही।

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad




*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3edCZ9X


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!