#JaunpurLive : शिक्षक संगठन के इतिहास की अनोखी घटना

Team NSN
नवागत बीएसए का जनपद  सीमा पर कुछ संगठनों ने किया  स्वागत
 जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के कुछ संगठन बीएसए का करीब बनने के लिए परंपरा से हटकर कार्य करना शुरू कर दिया है। ऐसी ही कुछ कार्यक्रम शुक्रवार को देखने को मिला। आखिर यह संगठन शिक्षकों और समाज को क्या संदेश देना चाहता है। शिक्षक संगठन के इतिहास में यह अपने आप में एक अनोखी घटना है। हुआ यह है कि नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ पटेल सोनभद्र से स्थानांतरित होकर जनपद जौनपुर में बीएसए का चार्ज लेने के लिए शुक्रवार को चले। कुछ शिक्षक संगठनों को पता लग गया कि नये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चार्ज लेने के लिए आ रहे है। 
संगठनों के पदाधिकारी अपने-अपने लाव लश्कर के साथ जनपद सीमा त्रिलोचन महादेव पहंुंच गए। जैसे ही नवागत बीसीए जनपद सीमा में प्रवेश किए वैसे ही संगठन के पदाधिकारी उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया तथा जयकारा लगाते हुए उन्हें बीएसए कार्यालय तक ले आए। 
बहुत बीएसए आए और गए लेकिन ऐसा परंपरा कभी नहीं देखने को मिली कि किसी अधिकारी को जनपद सीमा पर रिसीव कर भव्य स्वागत किया गया हो। जब इस तरह की परंपरा का चलन होगा तो नौकरशाह और जनप्रतिनिधयों  में कोई अंतर ही नहीं रह पाएगा और नौहकशाहों की कार्यशैली भी जनप्रतिनिधियों जैसी देखने को मिलेगी। ऐसे में नौकरशाहों पर शिक्षक नेता कैसे नकेल कस पाएगें।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!