#JaunpurLive : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ साइकिल चोर

Team NSN


जौनपुर । ज़िले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, कभी दुकानों के ताले टूट जाते है तो कही चोर सूने घरों को अपना निशाना बना लेते हैं। मोटसाइकिल चोरी की घटनाएं के बाद अब शहर में साईकिल चोरी होने कि वरादात सामने आई हैं। 
जफराबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले कस्बा ज़फराबाद में स्थित एम एच कॉन्वेंट स्कूल के बाहर खड़ी साइकिल चोर आया और बहुत ही इत्मीनान से साइकिल लेकर नौ दो ग्यारह हो गया । वहां लगे सी सी टीवी में चोर कैद हो गया है । इसकी सूचना पुलिस चौकी कस्बा जफराबाद को दी जा चुकी है , चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!