#JaunpurLive : घर जा रहे युवक की बदमाशों ने छीनी मोबाइल

Team NSN
#JaunpurLive : घर जा रहे युवक की बदमाशों ने छीनी मोबाइल


केराकत, जौनपुर । बाजार से पैदल घर लौट रहे एक युवक की मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने रास्ते में अकबरपुर गांव के गायत्री पब्लिक स्कूल के पास मोबाइल छीन ली और भाग गए। सूचना मिलने पर सरकी पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।
अकबरपुर गांव का मनोज कुमार सरोज बीती रात करीब 8 बजे बाजार से अकबरपुर डेढूआना मार्ग से पैदल ही घर लौट रहा था। पीड़ित के मुताबिक ज़ब वह गांव के गायत्री पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा तभी एक मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उसकी दस हजार रूपये क़ीमत की मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने सरकी पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!