#JaunpurLive : किसान की पंपिंग सेट पर चोरों ने किया हाथ साफ

Team NSN


केराकत,जौनपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के किसान प्रहलाद के पंपिंग सेट की बीती रात चोरी हो गई। चोर घर से करीब 5 सौ मीटर दूर सिवान में स्थित पंपिंग सेट के कमरे का ताला तोड़कर 5 हार्स पावर का बिजली मोटर, स्टार्टर, रिंच पाना और एक लोहे की चारपाई उठा ले गए।
किसान को घटना की जानकारी सबरे हुई। उसने सरकी पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है। प्रहलाद ने बताया कि पंपिंग सेट ही उसकी कमाई का जरिया था। उससे अपनी खेती के साथ साथ अन्य किसानों की सिंचाई करके थोड़ी बहुत आमदनी कर लेता था। चोर उसे ही उठा ले गए।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!