#JaunpurLive : पत्रकार पंकज बिन्द के दादी का हुआ निधन

Team NSN


तेजी बाजार जौनपुर .क्षेत्र के ग्राम गोन्दालपुर के पत्रकार पंकज बिंद राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र तेजस टुडे महाराजगंज की दादी जगदेई देवी का रविवार को 71 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होने पर गोंदालपुर स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार खुटहन के पिलकिछा घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके पुत्र सुरेश बिन्द ने दिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नम आंखों से जगदेई देवी को अंतिम विदाई दिया। वहीं जिला मुख्यालय पर स्थित तेजस टुडे कार्यालय पर हुई शोकसभा में उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!