#JaunpurLive : थाने के बगल के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

Team NSN

#JaunpurLive : थाने के बगल के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी


मीरगंज,जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र के भटहर गांव की एक बस्ती की लड़की मुंगराबादशाहपुर के अपने रिश्तेदार के प्रेम जाल में फंस गई। दोनों ने शादी का वादा कर एक दूसरे से मिलते रहे। किन्तु परिजनों को जानकारी होने पर दोनों के ऊपर बंदिश लगी तो वे घर से भाग गए। लड़की पक्ष ने मीरगंज थाने में लड़के के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की।जिसकी जानकारी होने पर दोनों प्रेमी युगल घर पहुंच गए। दोनो के स्वजनों के बीच बिवाद बढ़ने लगा। जिसके बाद मामला थाने पहुचा। जहां दोनों पक्ष आपस मे थाने में ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। लोगो के समझाने पर थाना परिसर के बगल स्थित मंदिर पर विवाह करा दिया गया।जिसके बाद दोनों के परीजन एक दूसरे के गले मिल अपने अपने घरों को चले गए। वही जोड़ों की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज राणाप्रताप यादव का कहना है की परिजन लडकी गायब होने की सूचना पुलिस को दिये थे। पर गुमुसुदगी नही दर्ज करायी थी। आपसी समझौता के तहत शादी कर लिए। दोनो पक्ष रजामंद थे। पुलिस का कोई रोल नही हैं।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!