चोरों ने लाखों का माल किया पार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज बाजार में चोरों ने विद्यालय प्रवक्ता के बंद पड़े मकान से नगदी, जेवरात व कीमती सामान पार कर दिया। शनिवार की सुबह घर पहुंचे पीडि़त ने दरवाजे का टूटा ताला देख दंग रह गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। आजमगढ़ जनपद के लालगंज थानान्तर्गत मेहनाज पुर गाँव निवासी गंगा प्रसाद श्री वि·ानाथ इंटर कॉलेज कलान में संस्कृत के प्रवक्ता हैं। जो बीबीगंज बाजार में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। इधर महामारी में लॉकडाउन से विद्यालय बंद होने पर वह परिवार के साथ गाँव चले गए थे। शनिवार की सुबह वह घर पहुंचे तो मकान का टूटा ताला और अन्दर बिखरे सामान देखकर दंग रह गए। कमरे के अंदर आलमारी व बक्सों को तोड़कर चोरों ने जेवरात, एक लाख रु पये नगदी, एलईडी टीवी सहित कीमती सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत आठ लाख रु पये से अधिक बताई गई है। सूचना पर पहुंची स्थानीय  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!