कृषि विज्ञान केन्द्र अमिहित में वेबिनार का हुआ आयोजन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
कृषि विज्ञान केन्द्र अमिहित में वेबिनार का हुआ आयोजन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा नैनो यूरिया तरल उपयोग एवं महत्व के विषय में एक वेबिनार का आयोजन हुआ। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नरेंद्र रघुवंशी, फसल वैज्ञानिक डा. एके सिंह, मृदा वैज्ञानिक दिनेश कुमार, वीके सिंह, जौनपुर इफको के प्रबंधक डा. डीके सिंह एवं वाराणसी इफको के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के किसानों सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग तथा कृषि विश्वविधालय के कुल 7000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. यूएस गौतम कुलपति बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविधालय बांदा एवं विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र कुमार विपणन निदेशक इफको नई दिल्ली थे। इसके अतिरिक्त डा. केएन तिवारी वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक, डा. रमेश रालिया महाप्रबंधक नैनो टैक्नोलोजी, अभिमन्यु राय राज्य विपणन प्रबंधक उत्तर प्रदेश, डा. आरके नायक मुख्य प्रबंधक इफको लखनऊ ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में नैनो यूरिया के महत्व एवं उपयोग के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कहा गया कि किसानों को तरल रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भविष्य में बहुत ही यूरिया के साथ डीएपी से भी काफी लाभ किसानों को प्राप्त होगा। पिछले 3 फसल सीजन में किसान स्तर सहित अन्य संस्थानों पर किये गये तरल यूरिया के परीक्षण व उसके लाभ के बारे बताया गया।

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad
 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!