कुदरत! | #NayaSaberaNetwork

कुदरत! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

कुदरत ने हमको जनम दिया,
हमने उसे बाज़ार दिया।
निर्ममता से काटे जंगल,
हरियाली उसकी उजाड़ दिया।

पावस ऋतु जो नहलाती थी,
झूलों पे वो मुस्काती थी।
कोमल -कोमल उन अंगों से,
बड़े प्यार से सहलाती थी।
उन कजरारे मेघों को हमने
आखिर क्यों दुत्कार दिया।
कुदरत ने हमको जनम दिया,
हमने उसे बाज़ार दिया।

पहले तो आशिक थे वन के,
होते थे वो सादे मन के।
किए न सौदा कभी धरा का,
थे महकते चाल -चलन के।
नदिया, पर्वत, पवन कुचलकर,
हमने कारोबार किया।
कुदरत ने हमको जनम दिया,
हमने उसे बाज़ार दिया।

भरे थे नभ में कितने परिन्दे,
एटम -बम से हुए हम नंगे।
बरस रही है मौत ये कैसी,
राह से भटके हम क्यों बन्दे?
अंत नहीं मेरी हवस की यारों!
हमने जीवों का संहार किया।
कुदरत ने हमको जनम दिया,
हमने उसे बाज़ार दिया।

सजाओ मन तब सजेगा जंगल,
चारों तरफ हो मंगल-मंगल।
छनके प्रकृति की झांझरिया,
गाँव -गाँव हो कुश्ती -दंगल।
कैसे समझेगा प्रकृति का बैरी,
सजी दुल्हन जो तार-तार किया।
कुदरत ने हमको जनम दिया,
हमने उसे बाज़ार दिया।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386 Ad*
AD

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से ईद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments