रास्ते निकलते हैं! | #NayaSaberaNetwork

रास्ते निकलते हैं! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

रास्ते   निकालो  तो   रास्ते  निकलते  हैं,
आंधी-  तूफानों से  चराग़ कहाँ  डरते हैं।
झाँकती है  जब- जब  वो अपने दरीचे से,
मल-मल के आँखों को लोग उसे देखते हैं।
वो  जब  उतरती  है  उन  तंग  गलियों  में,
करती  शरारत  हवा वो  दुपट्टे  सरकते हैं।
इंसानी  फितरत  ये  रोज -रोज  हैं  लड़ते,
मयकदे में जाकर  के साथ- साथ पीते हैं।
कर  लो  बराबरी  की  चाहे  भी  जो बातें,
होकर  जमीं  देखो, आसमां  में  उड़ते हैं।
हालचाल  दुनिया  की  अच्छी  नहीं यारों,
पूछने  से  पहले  ही,  घर  में  रो  लेते  हैं।
राम- नाम  के  ऊपर  रोज  कुछ  हैं ठगते,
फूलों   की   शैया पर  करवटें  बदलते  हैं।
तपकर  के बादल  वो आसमां  में जाते हैं,
खोलकर दिल अपना झमाझम बरसते  हैं।
हम नहीं   सुधरेंगे, ये  दुनिया  सुधर  जाए,
ऊपरी  कमाई  पर  सारा ध्यान  रखते  हैं।
बाजीगरी आंकड़ों  की जिसे भी आ जाए,
देखो सियासत में सिक्के उसके चलते हैं।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386 Ad*
AD

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से ईद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments