जिला अध्यक्ष के विरोध में अमित सिंह ने बजाया बिगुल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
जिला अध्यक्ष के विरोध में अमित सिंह ने बजाया बिगुल | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर: मीरा भायंदर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में दो फाड़ हो गया है।पार्टी के मीरा भायंदर हिंदी भाषी सेल के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार से जिला अध्यक्ष संतोष तेंदुलकर को हटाकर अंकुश मालुसरे को जिला अध्यक्ष बनाया है जिससे हिंदी भाषी कार्यकर्ता एवं अन्य नाराज है। हिंदी भाषी सेल के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो अंकुश मालुसरे कांग्रेस पार्टी में एक वर्ष भी नहीं टिक सका और निकाल दिया गया उसे पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाकर बहुत बड़ी गलती की है।आगे उन्होंने कहा कि 2017 के बाद पार्टी में कोई बड़ा चेहरा और अच्छा नेतृत्व नहीं होने पर पार्टी एक साल बिना जिला अध्यक्ष के लावारिस पड़ी थी। उसके बाद पार्टी ने संतोष तेंदुलकर पर भरोशा जताकर जिला अध्यक्ष बनाया और पार्टी 100 कार्यकर्ताओं से 2500 तक पहुंच गयी । उसके बाद पार्टी ने संतोष तेंदुलकर को हटाकर अंकुश मालुसरे को अध्यक्ष बना दिया जो कि कांग्रेस पार्टी में एक वर्ष भी नहीं टिक सके और भगा दिए गए। हमारा विरोध पार्टी से नहीं ,व्यक्ति विशेष नए अध्यक्ष अंकुश आलुसरे से है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!