पूछो उन दीवानों से! | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
पूछो उन दीवानों से! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

पूछो  उन  दीवानों  से उनपे  क्या  गुजरती  है,
किसी जवां लड़की की ओढ़नी जब सरकती है।
रात के फिर ख्वाबों में मंजर जब याद आता है,
दिल  के  सन्नाटे  में वो रिश्ता  कैसे  बुनती  है।
कुछ पल के लिए  ही सही, वो  मुस्कुरा देती है,
ज़िन्दगी  के  पन्ने  में  वो  रंग   कैसे  भरती  है।
वो  घड़ी कब आएगी,  जिसकी  ये जवानी  है,
रस से भरी डालें, अब  ख्वाब से  लचकती हैं।
नींद भी  नहीं आती, और चैन भी नहीं  आता,
ये कैसी  प्यास है कि जो रोज -रोज  बढ़ती  है,
कहीं मुरझा न जाएँ ये खिलती मन की कलियाँ,
भार लेके यौवन का,वो सांस भी तो थकती है।
देर तक नहीं टिकते,ये मौसम कभी जवानी के,
गरम -गरम  उन सांसों को रात रोज डसती है।

रामकेश एम.यादव(कवि, साहित्यकार)मुंबई,

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!