समारोह आयोजित कर सुनील कुमार को दी भावभीनी विदाई | #NayaSaberaNetwork

समारोह आयोजित कर सुनील कुमार को दी भावभीनी विदाई | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला सूचना अधिकारी सुनील कुमार कनौजिया का लखनऊ मुख्यालय संबद्ध होने के उपरान्त उनका विदाई समारोह जिला सूचना कार्यालय में वर्तमान जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय एवं सूचना कार्मिकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर से.नि. लेखाकार कंचन सिंह, संरक्षक केके यादव, प्रचार सहायक अवनीश यादव, अतुल शुक्ला, सुमित सिंह, शशिकान्त यादव आदि ने जिला सूचना अधिकारी के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा किया तथा उन्हे शीघ्र पदोन्नति किये जाने की कामना व्यक्त किया। इसके पूर्व सूचना विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा श्री कनौजिया को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर कंचन सिंह (से.नि.) लेखाकार, प्रधान सहायक/उर्दू अनुवादक निगार फात्मा, कृष्ण कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad
 


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments